भदोही, जनवरी 14 -- भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने पुरानी बाजार ज्ञानपुर मेंअपने दादी का गहना चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर ली है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त के पास से दो झूमका पीली धातु, एक लॉकेट पीली धातु औश्र छह मंगलसूत्र बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुरानी बाजार निवासी फहीम अंसारी ने थाने में तहरीर देकर उक्त अभियुक्त पर गहना चोरी करने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर दुर्गागंज त्रिमुहानी से पुलिस ने दबोच ली। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रमेश कुमार, मनीष कुमार और कुलदीप आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...