हाजीपुर, फरवरी 16 -- महुआ,एक संवाददाता। चोरी करते हुए चोर को रंगे हाथ पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को हवाले कर दिया। जिसके पास से एक पिस्तौल, एक कट्टा और गोलियां पुलिस ने बरामद की है। वहीं पुलिस ने एक बाइक को जप्त किया है। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन चोरी की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश था। पहले पहुंची गश्ती पुलिस को ग्रामीणों ने भगा दिया लेकिन बाद में दो-तीन गाड़ियां से पुलिस पहुंची। उसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शनिवार की रात महुआ थाने की भागवतपुर तरौरा बाबा चौक के पास घटी। उक्त चौक पर दुकान चला रहे बगलगीर चंदेश्वर राय की दुकान में चोर घुस गए और अपना काम शुरू कर दिया। जिसकी भनक लोगों को लगी। इस पर ग्रामीणों ने घेरकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया गया कि ग्रामीणों ने तीन चोर को पकड़ लिया। जबकि एक से दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.