मुरादाबाद, फरवरी 16 -- बाजार में महिला के बैग से रुपये चोरी करने की आरोपी महिला की तलाश में पुलिस लगातार दबिश डाल रही है। दो फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी शाहाना बेगम अपनी बेटी की शादी का सामान लेने बाजार गई थी। किसी दुकान पर खरीदारी करते समय आई दो महिलाओं ने बैग से 75000 रुपये और सोने की चेन चुरा ली। वे दोनों महिलाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पहचान कराई तो एक युवती नगर के मोहल्ला बहेडावाला की निकली। पीड़ित ने रविवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल मनोज परमार ने बताया कि महिलाओं की तलाश में लगातार दबिश डाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...