चंदौली, दिसम्बर 13 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पिछले चार वर्षों से चोरी, गैंगस्टर सहित विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 13 मुकदमों में वांछित बबलू डोम को जीआरपी ने शनिवार की सुबह पीडीडीयू जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की एक मोबाइल फोन और 10 हजार 200 रुपये नकद बरामद हुए हैं। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम पीडीडीयू जंक्शन पर लगातार गश्त कर रही है। शनिवार की सुबह संयुक्त टीम प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर पर पहुंची तो स्टेशन नाम पट्टिका के समीप एक युवक संदिग्ध हाल में दिखा। उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो उससे पास चोरी का एक मोबाइल फोन और 10 हजार 200 रुपये नकद बरामद हुआ। उसने अपना नाम बबलू डोम निवासी काली महाल बताया। सुनील कुमार सिंह ने बताय...