भागलपुर, फरवरी 23 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा महादेव स्थान में रविवार की देर शाम मंदिर में रखी दान-पेटी की चोरी करते हुए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिरजानहाट निवासी ओमप्रकाश पुत्र अनुराग कुमार बताया जा रहा है। लोदीपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने दान-पेटी चोरी के दौरान युवक को पकड़कर थाने लाया है। पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...