चंदौली, दिसम्बर 22 -- चहनिया(चंदौली), बलुआ थाना क्षेत्र के क्षेत्र के पकड़ी महुअरिया गांव में बीते रविवार की रात चोरों ने एक घर को खंगाल दिया। चोर दुसरे के घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे तभी चोरों की आहट पाकर लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान अपने।को घिरा देखकर चोर फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। फायरिंग की घटना से कोई हताहत नहीं है। बलुआ थाना क्षेत्र के पकड़ी महुअरिया निवासी अरुण यादव के परिजन दूसरे तल पर सोये थे। चोर घर के पीछे से छत पर चढ़ने के बाद सीढ़ी से घर में दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने ढाई लाख नगदी सहित लाखों का सामान उड़ा दिया। इसके बाद चोर पड़ोस में संजय यादव के घर मे घुसने का प्रयास कर रहे थे। तभी परिजन के जाग जाने पर शोर मचाने लगे। परिजनों और ग्रामीणों ने शोर मचाने पर बदमाश हवाई फायरिंग कर...