नोएडा, फरवरी 8 -- आरडब्ल्यूए ने पुलिस अधिकारियों के संग की बैठक नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-51 की आरडब्ल्यूए ने डीडीआरडब्ल्यूए के सहयोग से पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। कोतवाली सेक्टर-49 में सेक्टर की सुरक्षा को लेकर बैठक की गई। इसमें मुख्य रूप से सेक्टर में बढ़ती चोरी की घटनाएं, डीजे और आतिशबाजी की जोरदार आवाज का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही सेक्टर-51 में लगातार बढ़ रहे बैंक्विट हॉल का मुद्दा भी उठाया गया। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सेक्टर-51 के चारों ओर बने हुए बैंक्विट हॉल और पड़ोसी गांव होशियारपुर में तेज आवाज में बजने वाले डीजे और आति-शबाजियों से बीमार बुजुर्गों और छात्रों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि उन क्षेत्रों को अधिक दिक्कतें आ रही है, जिनकी परीक्षाएं चल रही है। उन्होंने बताया कि सेक्टर...