बदायूं, फरवरी 23 -- बिनावर, संवाददाता। चोरी के मुकदमे में नामजद युवक को पुलिस ने पकड़ने के बाद भी गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय शांति भंग में चालान कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रभाव और सांठगांठ के चलते आरोपी को राहत दी गई। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव गुरपुरी चंदन के रहने वाले मुजीबुल हसन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में उनके मकान में धर्म कांटा, कंप्यूटर, इनवर्टर, बैटरी, एक कुंतल 10 किलो लोहे के माप-बांट तथा मेंथा ऑयल फैक्ट्री का पुराना इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था, जिसमें मोटी चेन, कुप्पी, भारी एंगल सहित अन्य सामान भी शामिल था। वह नए घर में रहने लगे थे और पुराने मकान में सामान रखकर ताला लगा दिया था। आरोप है कि 2...