अररिया, सितम्बर 11 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को ले सरकार विरुद्ध सड़क पर उतरे जेन जेड समूह विराटनगर में विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन विभिन्न सरकारी भवनों और निजी संपत्तियों में तोड़फोड़, आगजनी और लूट की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की है। युवाओं की इस संस्था ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि हमारे विरोध का उद्देश्य शांतिपूर्ण है। हम अपने आंदोलन में किसी भी प्रकार की चोरी, लूटपाट, आगजनी या हिंसक गतिविधियों में शामिल नहीं हैं। इसके विपरीत, हमारी जानकारी के अनुसार, विराटनगर के बाहर के कुछ अराजक और आपराधिक समूह हमारे शांतिपूर्ण आंदोलन की आड़ में ऐसी अवैध और विध्वंसकारी गतिविधियाँ करते पाए गए हैं। ऐसी हरकतें हमारे आंदोलन को बदनाम करने और हमारे उद्देश्य को कमज़ोर करने की कोशिश हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.