फतेहपुर, जनवरी 10 -- अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के कुलखेड़ा, गांगपुर गांव में हुई चोरियों में पुलिस खुलासे के करीब है। पुलिस ने गांगपुर गांव सहित आस पास गांवों के कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस चोरी गया सामान भी चोरों के पास से बरामद कर चुकी है। कुछ शातिर हैं जिनकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं। उनके पकड़ में आते ही पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। उधर क्षेत्र में चर्चा रही कि पूछताछ के लिये थाने लाया गया युवक बिना बताए थाने से बाहर चला गया था। जिसको लेकर थाने में हलचल बढ़ गई थी। हालांकि पुलिस थोड़ी देर में उसको फिर से पूछताछ के लिये दोबारा ले आई। थाना प्रभारी विनोद पटेल ने बताया कि टीमें लगी हुई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...