मथुरा, फरवरी 10 -- मैन बाजार में किराना दुकान और शेरगढ़ रोड पर आभूषणों की चोरी करने वाले चोरों की तलाश मे पुलिस जुटी हुयी है। सीसीटीवी और दर्जनों लोगों से पूछताछ के बाबजूद पुलिस अभी चोरों तक नहीं पहुंच पायी है। इधर व्यापार मंडल ने चोरियों का खुलासा न होने पर रोष जताया है। दो दिन पूर्व शेरगढ रोड स्थित रावत ज्वैलर्स की शटर का ताला तोड़कर लाखों के सोने एवं चांदी के आभूषणों को अज्ञात चोर चुरा ले गये थे। इससे पूर्व शहर के व्यस्ततम बाजार स्थित किराना दुकान से हजारों की नकदी सहित मेवा आदि को चोर चुरा ले जाने मे कामयाब हो गये। पुलिस ने चोरों की खोजबीन में अब तक घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने और दर्जनों लोगों से पूछताछ की है लेकिन हाथ खाली हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक बुलाकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त क...