हजारीबाग, जनवरी 9 -- चौपारण, प्रतिनिधि। चोरदाहा चेकपोस्ट पर कोयला लदे वाहन को रोका फिर छोड़ दिया गया। बुधवार रात 1 बजे से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक चली इस मैराथन जांच के बाद अचानक सभी वाहनों को छोड़ दिया गया। जैसे ही सोशल मीडिया पर चेकिंग और ट्रकों की लंबी कतार की तस्वीरें वायरल हुईं, प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए वाहनों को रवाना करना शुरू कर दिया। कोयला लदे वाहनों को घंटों रोके जाने के बाद भी एक भी वाहन पर कार्रवाई न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संदर्भ में चेकपोस्ट प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देशानुसार वाहनों के कागजातों की जांच की जा रही थी। वाहनों के दस्तावेज वैध पाए जाने के बाद ट्रकों को छोड़ दिया गया। यह एक नियमित प्रक्रिया है और केवल दस्तावेजों की वैधता की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...