हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी। चोरगालिया से आई महिलाओं ने बुधवार को हल्द्वानी पहुंचकर एसडीएम राहुल शाह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने क्षेत्र में खोली शराब की दुकान को बंद कराने की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शराब की दुकान आबादी के बीचों बीच है। दुकान के पास में स्कूल भी है। जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। शराबी आए दिन शराब पीकर गली-गलौज कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चोरगलिया से शराब की दुकान को हटाकर क्षेत्र को नशा मुक्त किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में ललित मटियाली, छत्रपति बेलवाल, राजेन्द्र सिंह, पूनम बर्गली, धन सिंह बिष्ट, कमला बिष्ट, प्रमोद भट्ट, भूपाल सिंह, कमला देवी शामिल रहे। एसडीएम शाह ने कहा कि मामले में आबकारी विभाग शराब की दुकान का परीक्षण कराया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.