हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। चोरगलिया पुलिस ने स्मैक व कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरगलिया थानाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग कर तीन लोगों को पकड़ा है। दो आरोपियों से 18.70 ग्राम स्मैक और एक अन्य आरोपी से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान जीवन सिंह बिष्ट निवासी कठघरिया चौराहा, और महेंद्र सिंह अन्ना निवासी ऊंचापुल, मुखानी के रूप में हुई है। जबकि शराब की तस्करी में परमजीत सिंह निवासी ग्राम बसगर, शक्तिफार्म, यूएस नगर को पकड़ा है। टीम में अपर उप निरीक्षक विजय सिंह राणा, कांस्टेबल राजेश सिंह, चंदन सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.