देवघर, फरवरी 13 -- देवघर, प्रतिनिधि। राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के आह्वान को लेकर गुरुवार को भाकपा माले की जिला कमेटी के नेतृत्व में मोहनपुर प्रखंड के चोपामोड़ में दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया गया। झारखंड ग्रामीण मजदूर संघ, किसान संगठन एवं रसोईया संगठन के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के समर्थन में जाम किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चार श्रम कोड निरस्त करने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एक ओर खुद को गरीब, किसान और मजदूरों का हितैषी बताती है, वहीं दूसरी ओर श्रमिकों के लिए पूर्व में बने श्रम कानूनों को समाप्त कर पूंजीपतियों के पक्ष में नए कानून लागू कर रही है। आरोप लगाया कि नये श्रम कोड से मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे और सामाजिक सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.