सोनभद्र, जनवरी 3 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। टाउन क्लब क्रिकेट मैदान पर चल रहे अंतर्राज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें दिन बलिया एवं चोपन के बीच मैच खेला गया। चोपन ने बलिया को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। चोपन के खिलाड़ी कृष्णकांत को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। बलिया के कप्तान लोकेश में टॉस जीता और पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चोपन की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 200रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। नफीस ने दो छक्का व 9 चौका की मदद से सर्वाधिक 64 रन बनाए। वहीं आकाश ने 7 छक्का और दो चौकों की मदद कुल 60 रन, महंत ने दो छक्के और चार चौकों की मदद से 35 रन, राजशेखर ने एक छक्के और दो चौके की मदद से 15 रन बनाएं। गेंदबाजी करते हुए बलिया टीम के हिमांशु ने 4 ओवरों में 23 देकर तीन विकेट अर्जित किये। वहीं लोकेश ...