रामगढ़, अप्रैल 2 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के केदला उतरी पंचायत अंतर्गत चोपड़ा मोड़ में चार माह से पेयजलापूर्ती ठप है। इस संबंध में चोपड़ा मोड़ निवासी सीतवा कामिन, मंगरा उरांव, दिगंबर धोबी, गौतम कुमार सिंह, रजनी देवी, इंद्रलाल महतो, अनोज कुमार, दिनेश उरांव, जगरनाथ उरांव, महावीर भगत, ललित ठाकुर, मुन्ना कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि लोगों ने बताया कि सीसीएल के बंद पड़े टूसी खदान में लगे मोटर से पानी दिया जाता है। यह व्यवस्था लगभग पिछले चार दशक से है। टूसी खदान से चोपड़ा मोड़ की दूरी लगभग चार-पांच किमी होगी। इतना लंबा पानी का पाइप लाइन होने के कारण आए दिन कुछ ना कुछ समस्या बना रहता है। वर्तमान में स्थानीय लोग पानी के मेन पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन कर लिए हैं जिसकी वजह से भी पानी की समस्या चार माह से बनी हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.