नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- चेतेश्वर पुजारा को शून्य पर आउट करने से लेकर नेट्स पर विराट कोहली को गेंदबाजी करने तक, गुरजपनीत सिंह पिछले साल अगले स्तर की चुनौती के लिए तैयार थे लेकिन ग्रोइन की चोट ने बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को मैदान से दूर कर दिया। इस चोट के कारण उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ आईपीएल 2025 सत्र से हटना पड़ा और उनकी जगह डेवाल्ड ब्रेविस ने ली। लेकिन अब धीरे-धीरे गुरजपनीत का करियर पटरी पर लौट रहा है जिसका सबूत बेंगलुरु में चल रही दलीप ट्रॉफी में दक्षिण क्षेत्र के लिए दो पारियों में लिए गए आठ विकेट हैं। तीसरे दिन के खेल के बाद गुरजपनीत ने कहा, ''मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हूं। हमेशा एक दिन में कम से कम 20 ओवर गेंदबाजी करने की उम्मीद करता हूं। मुझे अपने कार्यभार को भी प्रबंधित करना है और हर गेंद पर अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.