नई दिल्ली, मार्च 13 -- राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ फिलहाल घायल हैं। हालांकि इसके बावजूद वह टीम के नेट सेशंस पर पहुंच रहे हैं। इसका एक ताजा वीडियो सामने आया है। इसमें राहुल द्रविड़ गोल्फ कार्ट पर सवार होकर ग्राउंड में पहुंच रहे हैं। उनके पैरों पर प्लास्टर बंधा हुआ है। वह बैसाखी के सहारे गोल्फ कार्ट से उतर रहे हैं। इसके बाद वह टीम से बातचीत कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इसका वीडियो अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है। हो रही तारीफसोशल मीडिया पर राहुल द्रविड़ के इस जज्बे की जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि द्रविड़ गोल्फ कार्ट पर बैठकर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान बनी हुई है। इसके बाद वह नीचे उतरते हैं और बैसाखी के सहारे नेट्स की तरफ बढ़ते हैं। द्रविड़ खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हैं। इसके बाद वह बैठकर खिलाड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.