रुडकी, दिसम्बर 20 -- भगवानपुर, संवाददाता। भगवानपुर कस्बे में हाईवे का नाला चोक होने से नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भरने के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना मजबूरी बन गई है, वहीं वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत पैदल चलने वाले राहगीरों को हो रही है। कस्बा निवासी सावन कुमार, शिव कुमार, सोनू कुमार सहित कई ग्रामीणों ने भगवानपुर विधायक ममता राकेश से इस समस्या की शिकायत की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विधायक ममता राकेश ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर नाले को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि नाले की सफाई कराकर पानी की निकासी को शीघ्र सुचारु किया जाएगा। निर्देश के बाद एनएच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.