प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 11 -- कौशाम्बी से चोकर लादकर आ रहा पिकअप रखहा बाजार में खड़ी कार रौंदते हुए किराना की दुकान में घुस गया। संयोग रहा कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पिकअप कब्जे में ले ली। रविवार अपरान्ह करीब ढाई बजे मंझनपुर निवासी चालक साजिद हुसैन पिकअप पर चूनी चोकर लादकर गोशाला ले जा रहा था। दोपहर ढाई बजे वह रखहा बाजार पंहुचने पर उसे झपकी आ गई, जिससे अनयंत्रित पिकअप कार में टक्कर मारते हुए चाय की दुकान को तोड़ते हुए किराने की दुकान में घुस गया। संयोग रहा कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। जबकि कुछ दूर खड़ा मन्नान वाहन आता देखा तेजी से भागने लगा। सूचना पर पहुंचे एसआई सुरेंद्र श्रीवास्तव ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और चालक से पूछताछ की। सूचना पर सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे और मुआयना कर ल...