कानपुर, नवम्बर 30 -- पहल - एचबीटीयू ने पहली बार सभी छात्रों के लिए चैलेंज मूल्यांकन व इंप्रूवमेंट एग्जाम किया लागू - अभी तक सिर्फ बीटेक के छात्र-छत्राओं को इस सुविधा का मिलता था लाभ कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एचबीटीयू ने इंजीनियरिंग के अलावा मैनेजमेंट और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। विवि प्रशासन ने इंप्रूवमेंट परीक्षा और चैलेंज मूल्यांकन की सुविधा सभी विभागों में लागू कर दी है। अब तक यह व्यवस्था सिर्फ बीटेक के छात्र-छात्राओं तक सीमित थी। इस सुविधा का लाभ अब बीबीए, एमबीए, एमटेक और एमसीए सहित सभी विभागों के छात्रों को मिलेगा। यह नई व्यवस्था आगामी सेशन से लागू कर दी जाएगी। एचबीटीयू प्रशासन शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के साथ छात्रों को अकादमिक प्रदर्शन का अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराना चाहता है। नई नीति के लागू होने से विश्ववि...