कन्नौज, फरवरी 13 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के छात्रावास मैदान में आयोजित डीएन कॉलेज तिर्वा चैंलेजर क्रिकेट टूर्नामेण्ट में शुक्रवार को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल चैलेंजर तिर्वा व फंटास्टिक इलेवन के मध्य खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल डुढंवा लाइंस व बरूआहार के मध्य खेला गया। सोमवार को चैलेंजर तिर्वा व डुढंवा लाइंस के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल मैच में चैंलेजर के कप्तान शिवम(धोनी) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। फंटास्टिक इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैलेंजर तिर्वा ने अंतिम गेंद पर एक विकेट रहते मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। मैच के अंत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चैलेंजर तिर्वा के रिंकू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.