आगरा, फरवरी 19 -- डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 3 दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता चैलेन्जर 2025-26 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह और अंतरराष्ट्रीय पेंचक सिलॉट खिलाड़ी डॉ. किरन कश्यप ने किया। प्रतियोगिता में 7 संकायों के 500 से अधिक खिलाड़ी 20 खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। डॉ. किरन कश्यप ने कहा कि हर छात्र के भीतर एक खिलाड़ी छिपा होता है। उसे निखारने की जरूरत है। एके सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 15 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। टग ऑफ वॉर के पुरुष वर्ग में एमबीए और महिला वर्ग में बीकॉम ने जीत दर्ज की। टेबल टेनिस के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में बीकॉम विजयी रहा। थ्रो बॉल महिला वर्ग में बायोटेक ने जीत हासिल की। संचालन डीन मीडिया रिलेशंस प्रवल प्रताप सिंह ने किया। ...