लखीसराय, दिसम्बर 16 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। मेदनी चौकी थाना के अमरपुर मैदान में सोमवार को आदर्श क्रिकेट क्लब देवघरा चंद्र टोला द्वारा आयोजित चैलेंजर ट्रॉफी के चल रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लखीसराय की क्रिकेट टीम ने मुंगेर को 6 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर मुंगेर ने निर्धारित 12 ओवर के खेल में 9 विकेट खोकर 120 रन बनाए। रोमी 41 रन 19 बॉल और गोलू ने 39 रन बनाए। बॉलिंग में काला ने 4 ,माही 2 एवं छोटू ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखीसराय ने 7.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 122 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। बॉलिंग में मुंगेर की तरफ से विकास ,रोमी और राजीव को 1-1 विकेट मिला। आयोजक सुधांशु पांडेय ने बताया कि मंगलवार का मैच झापानी और लोशगानी के बीच और खावा तथा दुर्गापुर के बीच खेला जाएगा। कमेंट्री में चंदू ,और मोनू थे जबकि स्कोरर...