चाईबासा, जनवरी 5 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सुशील कुमार सिंघानिया द्वारा प्रायोजित नथमल सिंघानिया जिला अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में सिंहभूम फाइटर्स ने सिंहभूम चैलेंजर्स को एकतरफा मुकाबले में 89 रनों से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। हालांकि इस हार के बावजूद चैलेंजर्स की टीम फाइनल खेलेगी, क्योंकि दो लीग मैच जीतकर टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई है। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते सिंहभूम फाइटर्स की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 218 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस टीम की ओर से अभिनव सिंह ने सात चौके एवं दो छक्के की मदद से 72, चंदन प्रसाद ने तीन चौके एवं चार छक्के की सहायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.