सिमडेगा, अगस्त 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। लखनउ में आयोजित 54 वें केविएस हॉकी गर्ल्स अंडर 17 प्रतियोगिता में जिले के केंद्रीय स्कूल की टीम ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में केंद्रीय विदयालय के 17 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें फाईनल मुकाबले में जिले की केंद्रीय विदयालय की टीम ने जयपुर को 3-2 से पराजित कर गोल्ड मेडल जीता। इधर बुधवार को विजेता टीम के वापस लौटने पर स्कूल परिवार के द्वारा सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल टीम के इस सफलता पर विदयालय की प्राचार्य पी लकड़ा, कोच चंद्रशेखर मुंडा ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने जिले का नाम रौशन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.