गुमला, नवम्बर 11 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में हाल ही में चार नए डॉक्टरों की नियुक्ति से स्थानीय लोगों में आशा की लहर दौड़ गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि अब यह केंद्र 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देगा,परंतु सीमित कार्य रोस्टर और नाइट ड्यूटी के अभाव ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया। वर्तमान में डॉक्टरों की ड्यूटी सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक तय है। इसके बाद केंद्र पर किसी चिकित्सक की मौजूदगी नहीं रहती। जिससे शाम के बाद अस्पताल पूरी तरह डॉक्टर-विहीन हो जाता है। इस कारण आपातकालीन स्थिति में मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं या गंभीर बीमारियों के मामले रात में होते हैं। ऐसे में डॉक्टर न होने से मरीजों को गुमला रेफर करना पड़ता है। एंबुलेंस व खर्च की दिक्कत के कारण कई बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.