गुमला, जनवरी 27 -- चैनपुर प्रतिनिधि । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में इन दिनों इलाज से ज्यादा लापरवाही और मनमानी देखने को मिल रही है। यहां पदस्थापित चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर के अनुसार उपस्थित नहीं रह रहे हैं, जिसका सीधा असर दूर-दराज से आने वाले गरीब मरीजों पर पड़ रहा है। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर निर्भर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे मीरा कुमारी, रीमा देवी और आराध्या कुमारी इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचीं। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार इस समय डॉ.जैन वंदना बेक की ड्यूटी निर्धारित थी, लेकिन वे अस्पताल में मौजूद नहीं थीं। न तो उन्होंने अवकाश का कोई आवेदन दिया था और न ही अनुपस्थिति का कोई कारण बताया गया। घंटों इंतजार के बाद मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा।स्थानीय लोगों ने बताया कि कड़े संघर्ष और मां...