भभुआ, फरवरी 20 -- जिला मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी, फिर भी विकास से वंचित मार्ग ग्रामीण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में इस पथ को शामिल करने की कर रहे मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। दीपक तले अंधेरा वाली कहावत इन दिनों चैनपुर रोड से नारायणी इंस्टीट्यूट होते हुए दतियांव गांव को जोड़ने वाली सड़क पर सटीक बैठती नजर आ रही है। दतियांव गांव तक अन्य मार्गों से पक्की सड़कें बनी हुई हैं, लेकिन यह मुख्य संपर्क मार्ग आज भी कच्चा है। यही सड़क सीधे तौर पर दतियांव गांव को चैनपुर रोड से जोड़ती है। फिर भी इसे पक्कीकरण करने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। इसी कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला मुख्यालय भभुआ से इस सड़क की दूरी लगभग एक किलोमीटर है, जबकि नगर परिषद क्षेत्र भी महज एक किलोमीटर पर स्थित है। इतने नजदीक होने के बा...