भभुआ, फरवरी 14 -- औखरा किसान इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन से लगा धक्का पुलिस ने अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के औखरा स्थित किसान इंटर कॉलेज के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची चैनपुर थाने की पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और शनिवार को अंत्यपरीक्षण कराने के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। चैनपुर थाना के एएसआई अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि मृत युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शुक्रवार रात लगभग 9:00 बजे औखरा इंटर कॉलेज के पास डायल 112 वैन की पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में चैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया था। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बा...