गुमला, जनवरी 10 -- चैनपुर प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय के लूथरन मैदान में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर के नजदीक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ चैनपुर के उपप्रमुख एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद खलखो और मुखिया शोभा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्धर समुराई की अध्यक्षता में मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर की शुरुआत की। मेले में विभिन्न स्टॉलों पर चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई। मुख्य रूप से गंभीर बीमारियों जैसे टीबी, कैंसर, एचआईवी, कुष्ठ रोग के साथ जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां जैसे शुगर, ब्लड प्रेशर, एनीमिया, मलेरिया और...