गुमला, जनवरी 16 -- चैनपुर प्रतिनिधि। तेज हवाओं के कारण चैनपुर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान के कारण न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंड का असर आम जनजीवन के साथ-साथ स्थानीय व्यापार पर भी साफ नजर आ रहा है।शाम ढलते ही बाजार और सड़कें सूनी हो जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से चैनपुर मुख्यालय आने वाले लोगों की संख्या में भारी कमी आई है। जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक न आने से रोजमर्रा की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सुबह 10-11 बजे तक ठंड और गलन के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। चैनपुर मुख्यालय के चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी...