गुमला, मई 26 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड में पिछले 10 दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। मानसून पूर्व हल्की बारिश ने खेतों की जुताई का कार्य शुरू करवा दिया है। छतरपुर और आस पास के गांवों में किसान हल-बैल लेकर खेतों की तैयारी में जुट गए हैं।किसान अलेक्स टोप्पो, महादेव मुंडा, बिरसा कोरवा और रामेश्वर टोप्पो का कहना है कि मई में हुई बारिश फसल के लिए अमृत समान होती है। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और उर्वरक क्षमता बढ़ती है। वहीं सूर्य की तपिश से मिट्टी में छिपे कीटाणु भी समाप्त हो जाते हैं,जिससे फसल को रोगों से बचाव मिलता है। किसान बंधन गिरी ने बताया कि खेतों की समय पर जुताई से खरपतवार की समस्या कम होती है और खरीफ फसलों की पैदावार में वृद्धि होती है। किसान चार बार जुताई कर मिट्टी को भुरभुरी बनाते हैं जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.