गुमला, फरवरी 18 -- चैनपुर। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (सत्र 2024-25) के तहत सूकर विकास योजना का लाभुकों के बीच वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा,बीडीओ यादव बैठा और पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.धर्मनाथ सारथी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। योजना के अंतर्गत चयनित नौ लाभुकों को उन्नत नस्ल के सूकर प्रदान किए गए। प्रत्येक लाभुक को एक इकाई के रूप में चार मादा सूकरी और एक नर सूकर दिया गया। वितरण के दौरान पशुपालकों को सूकरों के रख-रखाव, संतुलित आहार और समय पर टीकाकरण की जानकारी दी गई। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की गई है। बीडीओ यादव बैठा ने लाभुकों से पशुपालन को व्यवसाय के रूप में अप...