गुमला, जनवरी 9 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के टोंगो संत पीटर के समीप गुरुवार देर शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला। बाइक- स्कूटी की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए । तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना के एएसआई बासुदेव सेवैया दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार हराडीपा निवासी प्रीतम मिंज और सुचित मिंज अपनी नई बाइक में नंबर प्लेट लगवाने के लिए गुमला जा रहे थे। इसी दौरान टोंगो संत पीटर के पास विपरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.