गुमला, नवम्बर 22 -- चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2016 के कांड संख्या 24/2016 में नामजद वारंटी चार्ल्स मिंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लगभग 35 वर्षीय चार्ल्स मिंज ग्राम चचाली निवासी है। पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी को शनिवार को पकड़ा गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे गुमला जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...