पलामू, मई 21 -- मेदिनीनगर। ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा चैनपुर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालीं गई। तिरंगा यात्रा चैनपुर मुख्य बाजार से प्रारंभ होकर विभिन्न चौराहे होते हुए कर्पूरी चौक पर पहुंच कर समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग देश के वीर जवानों के सम्मान में भारत माता कि जय वंदे मातरम् के जयघोष करते हुए छल रहे थे। मौके पर सिकंदर चौधरी,सांसद प्रतिनिधि भोला पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि अमलेश चौरसिया, महामंत्री मनीष पांडेय, मनोज चौधरी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनोज दास, उपाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद, मंत्री धीरज गुप्ता, लाला पासवान, पूर्व प्रमुख विजय गुप्ता आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...