गुमला, फरवरी 8 -- चैनपुर। चैनपुर प्रखंड परिसर में 12फरवरी को दिव्यांगजनों व 60वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए निशुल्क सहायता उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर शिविर आयोजित की जायेंगी। शिविर में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों की सहायता व उनकी जीवन की रफ्तार को सामान्य-सहज बनाने के लिए जरूरी उपकरण-उपस्कर के सूची तैयार की जायेंगी। और बाद में उन्हें उपलब्ध कराया जायेंगा। बीडीओ यादव बैठा ने लाभूकों को शिविर में पहुंच अपना पंजीकरण कराने की अपील की। शिविर में आवेदन व सूची में पंजीकरण के लिए दिव्यांगजनों व सीनियर सीटिजन को दिव्यांग प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,राशन कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...