गुमला, अक्टूबर 4 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां गांव के पड़ोसी ने अधेड़ महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर चैनपुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गुरुवार की देर रात को हुई। आरोपी साधन साय नामक व्यक्ति ने अपनी पड़ोसी अधेड़ महिला को घर में अकेला देखा और मौका पाकर उसके घर में घुस गया। उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसी दौरान जब महिला का पुत्र घर लौटा,तो उसे देखकर आरोपी साधन साय मौके से फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह पीड़िता महिला अपने पति के साथ चैनपुर थाना पहुंची और आरोपी साधन साय के खिलाफ मामला दर्ज कराया।मामले की गंभीरता देखते हुए चैनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने टीम के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.