पलामू, दिसम्बर 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लालगंज मुहल्ला में मंगलवार की शाम करीब 3:20 बजे रियाजुद्दीन सैयद के घर पर लगभग 20 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने फायरिंग करते हुए 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। रियाजुद्दीन सैयद ने चैनपुर थाना में आवेदन देते हुए शहर थाना क्षेत्र के सद्दाम कोरैसी, सूरज चंद्रवंशी, वसीम खान, नीतीश पासवान, बबलू अंसारी, रौशन पासवान, अंसू पासवान और मोंटी खान सहित 10 से 12 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करते हुए छापेमारी की जा रही है जल्दी सभी अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए मामला का खुलासा कर लिया जाएगा। रियाजुद्दीन ने बताया है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.