गुमला, जनवरी 2 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कातिंग गांव के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कातिंग गांव निवासी 21 वर्षीय अरविंद एक्का और प्रेम नगर गांव निवासी 18 वर्षीय शिवकुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक शुक्रवार की शाम नए वर्ष का जश्न मनाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहन से चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ...