गुमला, मई 9 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । चैनपुर बीडीओ यादव बैठा ने गुरुवार को बारडीह पंचायत अंतर्गत कुटवा गांव में आदिम जनजातीय समुदाय के लिए बनाए जा रहे बिरसा आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों को आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में चैनपुर प्रखंड में कुल 488 बिरसा आवास का निर्माण किया जाना है। जिसकी पहली किस्त लाभुकों को भेजी जा चुकी है। हालांकि बिरसा आवास निर्माण की धीमी गति को लेकर उपायुक्त ने इस पर गंभीरता दिखाई और सभी बीडीओ को शीघ्र निर्माण पूरा करने का आदेश दिया है। चैनपुर बीडीओ यादव बैठा ने कुटवा गांव के सभी लाभुकों को आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रेरित किया और पंचायत सचिव महताब आलम और आवास कॉर्डिनेटर कमलेश भगत को भी समय-समय पर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।प्रखंड के जनावल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.