पलामू, फरवरी 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। केंद्र प्रायोजित मिशन शक्ति के तहत चैनपुर प्रखंड के बसरिया पंचायत के बसरिया कला में नारी अदालत का गठन किया जाएगा। इसके योजना के तहत सात से 11 सदस्य वाले महिला समूह का एक औपचारिक समूह बनाया जाएगा। इसके लिए जिला समाज कल्याण की ओर से पहल शुरू कर दी गई है। नारी अदालत में शामिल महिला समूह के सदस्यों के साल में 10 बैठक करना अनिवार्य होगा। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि नारी अदालत केंद्र प्रायोजित मिशन शक्ति के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित एक वैकल्पिक विवाद निवारण मंच है। जो घरेलू हिंसा, संपत्ति विवाद और प्रताड़ना जैसे छोटे-मोटे मामलों को वार्ता, मध्यस्थता और सुलह के माध्यम से स्थानीय स्तर पर जल्दी और नि:शुल्क सुलझाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य कानूनी पेचीदगियों से दूर महिलाओं को सुर...