गुमला, नवम्बर 27 -- चैनपुर। पुलिस ने गुरुवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बरवे रोड बाजार, ताड़ सहित कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर 40-50 लीटर अवैध हड़िया व महुआ शराब नष्ट किया।पुलिस पदाधिकारी नंदकिशोर महतो ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अवैध बिक्री पर रोक लगाना और नशामुक्ति को बढ़ावा देना है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि बाजार के दिन नशे में वाहन चलाने से दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे अभियान से अवैध कारोबार पर लगाम लगेगी और सड़क हादसों में भी कमी आएगी, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...