सीवान, दिसम्बर 13 -- सीवान/सिसवन, एक संवाददाता। चैनपुर थाने के भदौर गांव में गुरुवार को बिजली कंपनी की टीम ने छापेमारी कर अवैध तरीके से बिजली उपयोग करने के तीन मामलों का खुलासा किया। कंपनी ने तीनों लोगों पर कुल करीब 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। चैनपुर जेई अवधेश कुमार ने थाने में एफआईआर के लिए दिए गए आवेदन में बताया है कि पहली छापेमारी के दौरान एलटी लाइन से पीवीसी पाइप के माध्यम से सीधे बिजली उपयोग किया जा रहा था। जांच में परिसर का कुल घरेलू भार 285 वाट पाया गया। कंपनी ने इस पर 31,499 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया है। दूसरी और तीसरी कार्रवाई में उपभोक्ताओं के पास कनेक्शन तो था, लेकिन मीटर को बाइपास कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। यह धारा बिजली चोरी के अंतर्गत आता है। इनमें एक उपभोक्ता के यहां केजी श्रेणी का 234 वाट भार पाया गया। उ...