गुमला, अप्रैल 12 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा पंचायत स्थित किरतो डैम में शुक्रवार को एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आज कुछ ग्रामीण डैम की ओर गए थे। जहां से उन्हें तेज दुर्गंध आ रही थी। इस दुर्गंध के कारण ग्रामीणों को डैम में शव होने का संदेह हुआ। ग्रामीणों ने चैनपुर पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी कुंदन चौधरी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को डैम से बाहर निकाला। शव की हालत काफी खराब थी। वह पूरी तरह से सड़-गल चुका था। इस कारण शव की पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही,आसपास के लोगों से शव की पहचान करने की अपील की है, ताकि मृतक के परिजनों को सूचित किया जा सके। कयास लगाया जा रहा है कि शव काफी पुराना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.