चक्रधरपुर, अप्रैल 26 -- चक्रधरपुर प्रखंड के चैनपुर पंचायत में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र आयुषमान आरोग्य मंदिर भवन में शरारती तत्वों द्वारा भवन में लगे खिड़की के सभी कांच को तोडकर समान को बिखरे दिया हैं। इस दौरान शरारती तत्व भवन के अंदर प्रवेश कर केंद्र में रखे दवा समेत अन्य सामग्री को जहां-तहां फेंक दिया हैं। शनिवार की सुबह जब केंद्र की सीएचओ रेणु कुमारी महतो ने उपस्वास्थ्य केंद्र खोली तो सारा सामन बिखरा पडा हुआ था। साथ ही खिडकी का कांच टूटा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी मुखिया साहेब हेम्ब्रम तथा विभाग को दिया। हालांकि उप स्वास्थ्य केंद्र में चोरी की कोई घटना नहीं हुई। बतातें चले कि उप स्वास्थ्य केंद्र के आसपास हमेशा शरारती तत्वों का जमावडा रहता है।जिस कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.