गुमला, दिसम्बर 17 -- चैनपुर। चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को चैनपुर, डुमरी और जारी प्रखंड के कुल 102 पीडीएस डीलरों के बीच आधुनिक 4जी ई-पॉस मशीनों का वितरण किया गया। इससे अब राशन वितरण में 2-जी नेटवर्क की समस्या से डीलरों और लाभुकों को राहत मिलेगी।मशीनों का वितरण चैनपुर के बीडीओ सह एमओ यादव बैठा और सीओ सह जारी एमओ दिनेश गुप्ता ने किया। तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही विजंटेक कंपनी के मैनेजर अर्जुन प्रजापति और इंजीनियर मनीष कुमार ने डीलरों को मशीन संचालन की जानकारी दी। वितरण में डुमरी के 42,चैनपुर के 39 और जारी के 21 डीलर शामिल रहे। वर्ष 2016 में दी गई 2जी मशीनें अब पुरानी हो चुकी थीं।जिससे सर्वर और नेटवर्क की समस्या आम थी। नई 4जी मशीनों से राशन वितरण तेज और पारदर्शी होगा। डीलरों ने नई तकनीक को लेकर खुशी जताई और इसे पीडीएस व्यवस्था के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.