रामगढ़, जनवरी 11 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। चैनगड़ा गांव के नवाटोला स्थित एक खतिहान में रविवार को आग लग गई। इसके बाद दमकल की मदद से आग को बुझाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार नवाटोला निवासी अर्जुन महतो के खलिहान में चावल का भूसा रखा हुआ था, जिसमें रविवार के दोपहर आग लग गई। इससे पूरे टोला में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन आग की लपटें नहीं थम रही थी। इसके बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.